Subah Jaldi Uthne ke Tarike:- दोस्तों सुबह जल्दी उठना एक स्वस्थ्य लाइफस्टाइल जीने का लक्षण माना जाता हैं। यह तो हम सभी जानते हैं की सुबह जल्दी उठने के फायदे बहुत सारे होते हैं। तभी तो बहुत से सक्सेस फुल लोग तथा बड़े बुजुर्ग सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं।
सुबह जल्दी उठना हमेशा से ही अच्छी ज़िन्दगी जीने का राज माना जाता आ रहा हैं। आप जल्दी उठ कर अपने लिए एक्स्ट्रा टाइम निकाल सकते हैं। तथा मानसिक तनाव से भी दूर रह सकते हैं।
लेकिन सुबह उठना भी किसी बहुत बड़े चैलेंज से कम नहीं हैं। दिन में बिना सोए सुबह जल्दी उठना उतना ही कठिन हैं जितना हम इसे आसान समझते हैं
subah jaldi kaise uthe? अगर आप भी इसी प्रश्न का उत्तर ढूंढ रहे हैं तो आज का पोस्ट आपके लिए खास होने वाला हैं। आज हम कुछ जल्दी उठने के उपायों की चर्चा करेंगे। इन उपायों को फॉलो करके आप भी बिना किसी परेशानी के सुबह जल्दी उठना सिख जाएंगे।
6 Tips to Early Wake up in the Morning in Hindi
यह 6 आसान टिप्स आपको सुबह जल्दी उठने में मदद करेगी। और एक दिन ऐसा भी आएगा जब आप बिना alarm के भी सुबह जल्दी उठ जाओगे। तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं।
- Don't Use Phone Before Bed
- read boring books
- Be happy and excited
- Keep alarm far enough
- Eat Early Before Sleep
- Write on a Paper Why You Want to Wakeup
Don't Use Phone Before Bed
दोस्तों अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हो, सोने से 1 घंटे पहले फ़ोन को ना चलाए। एक रिसर्च से यह पता लगा हैं, हमारे फ़ोन से निकलने वली स्क्रीन लाइट की वजह से हमारा ब्रेन Melatonin Hormone रिलीज़ नहीं कर पाता हैं। यह हार्मोन हमारे मस्तिष्क को बताता है की सोने का समय हो चूका हैं। अब अगर आपका Melatonin Hormone देरी से रिलीज़ होंगा तो आपको नींद आने में भी काफी समय लग सकता हैं।
Read Boring Books
आप किताबो की सहायता से भी सुबह जल्दी उठ सकते हैं। अगर आप रात को सोते वक्त कोई बोरिंग किताब पढ़ेंगे तो आपको जल्दी नींद आने की सम्भावना बहुत अधिक हैं। यह देखा गया है की अगर हम रात को सोते वक्त कोई बोरिंग book पड़ते है तो हमारा दिमाग काफी आलसी हो जाता हैं। यही आलसपन आपको रात को जल्दी सोने पर मजबूर कर देगा। अब अगर आप रात में जल्दी सोएंगे तभी तो सुबह जल्दी उठ पाएंगे।
Eat Early Before Sleep
बहुत से लोगो की रात को देर से खाना खाने की गन्दी आदत होती हैं। जिसके कारण हमें अच्छी तथा जल्दी नींद नहीं आती हैं। खाना खाने के बाद हमारा पेट पहले की तुलना में काफी भारी हो जाता हैं। भरे पेट के कारण जल्दी नींद आने की संभावना बहुत काम रह जाती हैं। आप सोने के लगभग एक घंटा या दो घंटे पहले ही डिनर करले। अगर आप रोज रात का खाना जल्दी खा लेते है तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और आपकी आँखे एक अच्छी सुबह खुलने का इंतज़ार करेंगी।
Be Happy and Excited
बहुत से लोग सुबह जल्दी उठने के फायदों से परिचित होने के बावजूद, सुबह जल्दी उठने को बोझ समझते हैं। जिस कारण हमारा दिमाग यह समझता हैं की सुबह उठना किसी कष्ट से कम नहीं हैं। जिसका असर आप को अगली सुबह अलार्म बजने के बाद दीखता हैं। हम अलार्म बंद करके सो जाते हैं। आपको सोने से पहले आने वाली सुबह के लिए खुश होना पड़ेगा। रोज ऐसा करने से आप बिना अलार्म के भी सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
Keep alarm far Enough
अगर आपकी भी सुबह अलार्म बंद करके फिरसे सो जाने की गन्दी आदत है, तो अलार्म को कभी भी अपने नजदीक रख के ना सोया करें। अलार्म को हमेशा कुछ दुरी तक रखे। आप अलार्म को ऐसी जगह रखे जहां तक आपको अलार्म बंद करने के लिए चल कर जाना पड़े। ऐसा करने से आपको सुबह अलार्म बंद करने के लिए थोड़ी बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सुबह उठते ही चलने के कारण आपकी नींद टूटने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।
Write on a Paper Why You Want to Wakeup
दोस्तों सोने से पहले एक कागज़ पे लिख ले की आपको सुबह क्यों उठना हैं? अगर में सुबह नहीं उठा तो क्या होंगा? आप कागज़ पर सुबह उठने के फायदे भी लिख सकते हैं। अब इस कागज़ को अपने तकिये के निचे रख लें। सुबह अलार्म बजने पर कागज़ पर जो अपने लिखा है उसे पढ़े। आपने जो भी कागज़ पर लिखा होंगा वह पढ़कर आप प्रोत्साहित हो जाएंगे हैं। अब अगर आप सच में खुद को बदलना चाहते है तो आप सुबह उठ कर फिरसे नहीं सोएंगे।
0 Comments
टिप्पणी पोस्ट करें
please do not spam in comment section.